Health : India COVID-19 Status (Data Story)
चीन के हुबेई प्रान्त के वुहान शहर से शुरू हुए, कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में अपने पैर पसार लिए है.पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा हैं.अब तक पूरे विश्व में इस जानलेवा वायरस से 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित है,औऱ 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.मानव जाति के लिए खतरा बने, इस वायरस ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है.अभी भी स्थिति नियंत्रण में नहीं है. भारत में इस महामारी का पहला संक्रमित व्यक्ति 30 जनवरी को मिला था.धीरे-धीरे महामारी का संक्रमण पूरे देश के लगभग सभी राज्यों में फैल गया.महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 24 मार्च से 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया.लॉक डाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती रही. (Data Sources: data.gov.in) वर्तमान में भारत में कुल 7367 एक्टिव केस,715 मरीजों की रिकवरी औऱ 273 लोगों की मौत हो चुकी है. अब विभिन्न राज्यवार आंकड़ों का अध्ययन प्रस्तुत है.जिनमें देश में सर्वाधिक प्रभावित,सबसे कम प्रभावित औऱ सर्वाधिक मौत व रिकवरी वाले राज्यों औऱ ...